Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.
समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।

Whenever you take a picture from a hilltop, you get a clear and expansive view of everything around. These photos reflect something similar.
जब भी आप किसी पहाड़ी की चोटी से तस्वीर लेते हैं, तो चारों तरफ का बहुत साफ़ और खुला नज़ारा देखने को मिलता है। ये तस्वीरें भी कुछ ऐसा ही दिखाती हैं।

In the first two pictures, you can see the road with vehicles passing by. Then I walked a little further down, and suddenly an eagle appeared in my view. I got really excited seeing it, but it disappeared just as quickly as it had appeared.
पहली दो तस्वीरों में सड़क और उस पर चलते हुए वाहन दिखाई दे रहे हैं। फिर मैं थोड़ा नीचे चली, तभी अचानक एक बाज़ मेरी नज़र में आया। उसे देखकर मैं बहुत उत्साहित हो गई, लेकिन वह जितनी जल्दी दिखा, उतनी ही जल्दी गायब भी हो गया।



These days, it’s rare to see such layers of hills stacked one over the other so clearly. Sometimes you get lucky and they become visible. I really love that, so I zoomed in and captured these pictures.
आजकल पहाड़ों की एक के ऊपर एक बनी परतों को इतनी साफ़ तरह से देख पाना मुश्किल हो गया है। लेकिन कभी-कभी किस्मत साथ दे तो ये नज़ारा दिख जाता है। मुझे यह बहुत पसंद है, इसलिए मैंने ज़ूम करके ये तस्वीरें लीं।





You can also spot a town on another hill in the pictures, along with the winding roads going down the slope. Even the clouds that day were different..stretching in straight lines, revealing parts of the sky, yet having a slightly different shade, making the layers of clouds stand out.
तस्वीरों में दूर एक दूसरी पहाड़ी पर बसा हुआ शहर भी दिखाई देता है, साथ ही नीचे की ओर जाती हुई घुमावदार सड़कें भी। उस दिन बादल भी कुछ अलग थे..सीधी लाइनों में फैले हुए, जो आसमान को बीच-बीच में दिखा रहे थे, और उनका रंग आसमान से थोड़ा अलग था, जिससे बादलों की परतें और भी उभरकर दिख रही थीं।
That's all for today folks. Happy snapping. 💜💙
Thankyou for visiting 🌸
आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸



