Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.
समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।

A new cat has been hanging around the balcony lately. He usually sits quietly in one corner and doesn’t come close. If I try to approach him, he hisses. I clicked a few pictures..he was loafed up in the corner, probably soaking in the sun. I gave him some food and he finished it instantly. He looked really hungry...finding food in the snow must be hard.
आजकल एक नया बिल्ला मेरी बालकनी में आने लगा है। ज़्यादातर वो एक कोने में चुपचाप बैठा रहता है और पास नहीं आता। अगर पास जाओ तो फुफकारने लगता है। मैंने उसकी कुछ तस्वीरें लीं।वो कोने में लोफ़ बनाकर बैठा था, शायद धूप सेंक रहा था। मैंने उसे खाने को दिया और उसने तुरंत खा लिया। लगता था बहुत भूखा है। बर्फ़ में खाने का इंतज़ाम होना आसान नहीं होता।







The two regular cats didn’t seem very happy about him being there. They kept watching him closely. The older one even raised a paw and swatted at him, and the new cat hissed back.
जो दो बिल्लियाँ पहले से आती थीं, उन्हें उसका वहाँ होना ज़्यादा पसंद नहीं आया। दोनों उसे ध्यान से देख रही थीं। बड़ी वाली ने तो उस पर एक पंजा भी मार दिया, और नए बिल्ली ने जवाब में फुफकार दिया।


The smaller cat stood right behind the bigger one, almost like backup...ready in case things turned into a fight.🤣🤣
छोटी बिल्ली बड़ी वाली के पीछे खड़ी थी, जैसे बैक-अप बनकर...अगर बात लड़ाई तक पहुँच जाए तो।🤣🤣


In the end, all three of them ended up sitting in a straight line, quietly sunbathing together. It turned into such a funny little moment.
आख़िर में तीनों एक सीध में बैठ गए, शांति से धूप सेंकते हुए। पूरा नज़ारा बड़ा ही मज़ेदार लग रहा था।
That's all for today folks. Happy snapping. 💜💙
Thankyou for visiting 🌸
आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸



