Layers of hills, layers of colour.🧡🧡🧡

in Visual Shots3 months ago

Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.

समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।

Sharing a few pictures from yesterday evening. I was out during sunset, and the view was really pretty.

कल शाम की कुछ तस्वीरें साझा कर रही हूँ। सूर्यास्त के समय मैं बाहर थी और सामने का नज़ारा बहुत सुंदर लग रहा था।

The sky had beautiful shades of orange, peach, pink, and blue spreading across the horizon.The colours seemed to form layers of their own. Near the horizon, the colours were lighter and softer, and as my eyes moved upward, the shades gradually became deeper.

आसमान क्षितिज पर फैले नारंगी, पीच, गुलाबी और नीले रंगों के खूबसूरत शेड्स से भरा हुआ था। रंगों की भी अपनी अलग-अलग परतें नज़र आ रही थीं। क्षितिज के पास रंग हल्के और नरम थे, और ऊपर की ओर देखते ही वे धीरे-धीरे गहरे होते जा रहे थे।

The hills looked just as beautiful. There were so many layers of them stretching into the distance that it was difficult to tell where one ended and the next began. The farther hills appeared lighter and hazier.

पहाड़ियाँ भी उतनी ही खूबसूरत लग रही थीं। उनकी इतनी सारी परतें दूर तक फैली हुई थीं कि यह पहचानना मुश्किल था कि एक पहाड़ी कहाँ खत्म हो रही है और दूसरी कहाँ से शुरू हो रही है। दूर की पहाड़ियाँ हल्के रंग की और धुंध में ढकी हुई दिखाई दे रही थीं।

The nearest hill had winding roads that were clearly visible from where I was standing.

सबसे नज़दीक वाली पहाड़ी पर बनी घुमावदार सड़कें वहाँ से साफ़ नज़र आ रही थीं, जो पहाड़ी के साथ-साथ घूमती हुई आगे बढ़ रही थीं।

While the sun was slowly setting, I glanced behind me and spotted the moon hanging in the sky. It looked small but really beautiful.

जैसे-जैसे सूरज ढल रहा था, मैंने पीछे मुड़कर आसमान की ओर देखा तो चाँद भी दिखाई दे रहा था। वह छोटा-सा लग रहा था, लेकिन बहुत सुंदर।

That's all for today folks. Happy snapping. 💜💙

Thankyou for visiting 🌸

आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸

@theoctoberwind

Sort:  

🔟🔟🔟

⭐️⭐️⭐️⭐️⭐️

This post was curated by @jlinaresp from the Visual Shots Team | Be part of our Curation Trail - Delegations are Welcome

Curated
Thanks for using Ecency!