Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.
समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।

It started drizzling in the evening while I was out buying groceries with my mom. We had only taken one umbrella, so my mom suggested that we wait under a shelter for a while before heading home. She doesn’t like getting even a few drops of rain on her, while I honestly don’t mind it that much, especially when the rain is light.
शाम के समय हल्की बारिश शुरू हो गई थी जब मैं अपनी माँ के साथ किराने का सामान लेने बाहर गई हुई थी। हम सिर्फ एक ही छाता लेकर गए थे, इसलिए माँ ने कहा कि थोड़ा देर किसी शेल्टर के नीचे रुक जाते हैं और फिर घर की तरफ निकलेंगे। उन्हें बारिश की कुछ बूंदें भी अपने ऊपर पड़ना पसंद नहीं है, जबकि मुझे हल्की बारिश बिल्कुल परेशान नहीं करती।


After standing there for a few minutes, the drizzle slowly stopped and we finally started walking back home. The weather had changed completely by then. There was a slight chill in the air, and everything around felt fresh and clean, almost like the feeling you get right after taking a bath. I was really enjoying that atmosphere.
कुछ मिनट बाद बारिश रुक गई और फिर हम घर की तरफ चलने लगे। बारिश के बाद मौसम पूरी तरह बदल चुका था। हवा में हल्की ठंडक आ गई थी और चारों तरफ एक ताज़गी सी महसूस हो रही थी, बिल्कुल वैसे जैसे नहाने के बाद महसूस होती है। मुझे वह मौसम बहुत अच्छा लग रहा था।


As we walked, I noticed how everything around still looked wet from the rain. The roads had tiny puddles, the plants looked fresh, and water was still resting on different surfaces. Then my attention went towards some leaves nearby that had tiny droplets of water on them. I always find leaves with rain droplets aesthetic and beautiful no matter how simple they are, so I stopped to click a few pictures.
चलते हुए मैंने देखा कि आसपास की हर चीज़ अब भी बारिश की वजह से गीली लग रही थी। सड़क पर छोटी-छोटी पानी की परतें थीं, पौधे काफी ताज़ा दिखाई दे रहे थे और अलग-अलग जगहों पर पानी अभी भी ठहरा हुआ था। तभी मेरी नज़र पास के कुछ पत्तों पर गई जिन पर पानी की छोटी-छोटी बूंदें जमी हुई थीं। मुझे हमेशा से बारिश की बूंदों वाले पत्ते बहुत aesthetic और सुंदर लगते हैं, चाहे वे कितने भी साधारण क्यों न हों। इसलिए मैं वहीं रुक गई और उनकी कुछ तस्वीरें क्लिक कर लीं।












The droplets were not very big or dramatic, just small tiny ones scattered here and there on the leaves. But somehow that made them look even prettier and more natural. Some details and textures of the leaves can also be seen clearly in the pictures because of the moisture on them.
वे बूंदें बहुत बड़ी या खास नहीं थीं, बस छोटी-छोटी सी पत्तों पर इधर-उधर जमी हुई थीं। लेकिन शायद यही बात उन्हें और भी ज्यादा सुंदर और प्राकृतिक बना रही थी। उन पर मौजूद नमी की वजह से तस्वीरों में पत्तों की बारीक डिटेल्स और उनका टेक्सचर भी काफी साफ दिखाई दे रहा था।
That’s all for today folks. Happy snapping. 💜💙
Thankyou for visiting 🌸
आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸

