Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.
समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।


The other day, the sky was really clear, so I decided to step out onto my balcony and capture the moon and the hills. The moon looked so bright and beautiful, with soft, scattered clouds around it that made the whole scene feel calm and dreamy. While taking the pictures, I noticed a slight rainbow like glow around the clouds. I’m not sure if it was actually there or just something my phone camera picked up, but it added a magical touch.
उस दिन आसमान बिल्कुल साफ था, तो मैं अपनी बालकनी में आकर चाँद और पहाड़ियों को कैद करने लगी। चाँद बहुत चमकदार और खूबसूरत लग रहा था, उसके आसपास हल्के बिखरे हुए बादल थे, जो पूरे दृश्य को शांत और सपनों जैसा बना रहे थे। तस्वीरें लेते समय मैंने बादलों के आसपास हल्का सा इंद्रधनुष जैसा असर देखा। मुझे नहीं पता वो सच में था या मेरे फोन कैमरे की वजह से दिख रहा था, लेकिन उसने उस पल को और भी जादुई बना दिया।


Down below, the hills had their own charm. Tiny lights from houses and streets were twinkling, almost like stars had come down and settled on the mountains.
नीचे पहाड़ियाँ भी अपने अलग ही अंदाज़ में खूबसूरत लग रही थीं। घरों और सड़कों की छोटी छोटी लाइट्स टिमटिमा रही थीं, जैसे आसमान के तारे जमीन पर उतर आए हों। उस नज़ारे में एक अलग ही सुकून और हल्की सी चमक थी।





Even the sky had a few stars visible, quietly shining in the background. Everything together the moon, the clouds, the twinkling lights on the hills, and the stillness of the night made it a really beautiful moment. I truly enjoyed capturing it all from my balcony.
आसमान में कुछ तारे भी दिखाई दे रहे थे, जो चुपचाप अपनी रोशनी बिखेर रहे थे। ये सब मिलकर चाँद, बादल, पहाड़ियों की टिमटिमाती रोशनी और रात की खामोशी एक बहुत ही खूबसूरत पल बना रहे थे। मुझे अपनी बालकनी से इसे कैद करके सच में बहुत अच्छा लगा।
That's all for today folks. Happy snapping. 💜💙
Thankyou for visiting 🌸
आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸

