Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.
समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।



I came across these wild berries during my walk, and they seem to grow abundantly along the path I usually take. Right now, the plants are in full bloom, with delicate flowers opening up, and alongside them are these small clustered formations that will soon develop into bright orange berries.
मेरी वॉक के दौरान मुझे ये जंगली बेर दिखे, और ये मेरे रोज़ के रास्ते पर काफी ज़्यादा मात्रा में उगते हैं। इस समय इन पौधों पर फूल पूरी तरह खिले हुए हैं, और उनके साथ-साथ छोटे-छोटे गुच्छे भी दिखाई दे रहे हैं, जो कुछ समय बाद चमकीले नारंगी रंग के बेर बन जाएंगे।



My mom told me that when she was a child, she used to eat these berries quite often. She would walk through a forest trail on her way to school, and these bushes were everywhere along that route. Even today, she still enjoys eating them whenever she gets the chance, and she says they instantly take her back to those simple, carefree days of her childhood.
माँ ने बताया कि जब वो छोटी थीं, तो स्कूल जाते समय जंगल के रास्ते से गुजरती थीं और रास्ते में ऐसे ही बेर के पौधे बहुत मिलते थे। वो अक्सर इन बेरों को तोड़कर खाती थीं। आज भी जब उन्हें ये मिलते हैं, तो वो बड़े शौक से खाती हैं और कहती हैं कि ये उन्हें उनके बचपन की याद दिला देते हैं।

As I was observing the plants, I noticed bees hovering all around the flowers, likely collecting nectar.
जब मैं इन पौधों को देख रही थी, तो मैंने देखा कि फूलों के आसपास मधुमक्खियाँ मंडरा रही थीं, शायद वे उनसे रस (नेक्टर) इकट्ठा कर रही थीं।






I could also spot a few berries beginning to emerge from those clusters. They are still unripe at the moment, but it’s clear that in a little while, they will ripen and turn into those vibrant orange berries.
मैंने यह भी देखा कि कुछ बेर इन गुच्छों से बाहर आने लगे हैं। अभी ये पूरी तरह से पके नहीं हैं, लेकिन जल्द ही ये पककर उन खूबसूरत नारंगी रंग के बेरों में बदल जाएंगे ।
That’s all for today folks. Happy snapping. 💜💙
Thankyou for visiting 🌸
आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸






